छत्तीसगढ़अपराध

धमतरी पुलिस का नशे के कारोबारियों पर बड़ा आर्थिक प्रहार, SAFEMA के तहत ₹35.85 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

धमतरी। नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धमतरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। NDPS Act के तहत जिले में पहली बार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों की ₹35.85 लाख की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। इस कार्रवाई की पुष्टि मुंबई स्थित SAFEMA कोर्ट ने भी कर दी है।पुलिस के अनुसार, आरती रजक की ₹12.93 लाख और करण सिंह धुरी की ₹22.91 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई है।

फ्रीज की गई संपत्तियों में बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), बीमा पॉलिसियां, वाहन और अचल संपत्तियां शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध नशा कारोबार से अर्जित संपत्ति पर आर्थिक चोट पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

धमतरी जिले में NDPS Act के तहत यह पहली कार्रवाई है, जिसमें आरोपियों की चल और अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search