छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जेल से लाकर रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार; 5 दिन की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। ED ने प्रोडक्शन वारंट के जरिए उन्हें जेल से बाहर लाकर विशेष अदालत में पेश किया। एजेंसी ने पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड मंजूर की।

अब रामगोपाल अग्रवाल को 17 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा, क्योंकि 16 अगस्त को रविवार है। अवैध रकम को ठिकाने लगाने का आरोपED के अनुसार, कथित शराब घोटाले, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े अवैध पैसों को ठिकाने लगाने यानी मनी लॉन्ड्रिंग में रामगोपाल अग्रवाल की अहम भूमिका रही है। एजेंसी का आरोप है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2019 से 2022 के बीच सिंडिकेट के जरिए आबकारी विभाग में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं।

जांच एजेंसी के मुताबिक इस कथित शराब घोटाले में करीब 2,883 करोड़ से 3,400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।कई आरोपियों के खिलाफ दाखिल हो चुकी हैं चार्जशीटइस मामले में ED की ओर से अब तक कई चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस नेता कवासी लखमा का नाम भी सामने आया है। लखमा फिलहाल जमानत पर हैं।

रामगोपाल अग्रवाल से अब ED की रिमांड अवधि के दौरान कथित मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध रकम के लेन-देन से जुड़े मामलों में पूछताछ की जाएगी। एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित घोटाले से जुड़े पैसों को किस तरह और किन माध्यमों से एडजस्ट या ठिकाने लगाया गया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search