छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों बाइक के साथ सड़कों पर दिखेगा राष्ट्रप्रेम

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राजधानी रायपुर राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर होगी। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में हजारों मोटरसाइकिलों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

यात्रा दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर से शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और नागरिक केसरिया साफा पहनकर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। आयोजन में युवा शक्ति के साथ मातृशक्ति की विशेष सहभागिता देखने को मिलेगी।

सांसद और विधायक दिखाएंगे हरी झंडी

पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से तिरंगा यात्रा को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राजेश मूणत के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा को लेकर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर:तात्यापारा → रामसागर पारा → राठौर चौक → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → समता कॉलोनी → चौबे कॉलोनी → रामनगर अंडर ब्रिज → कर्मा चौक → कबीर चौक → CSEB चौक → भारत माता चौक, गुढ़ियारीहोते हुए पहुंचेगी।

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा का भव्य समापन भारत माता चौक, गुढ़ियारी में होगा।

शाम 6 बजे होगी भारत माता की आरती

तिरंगा यात्रा के समापन के बाद शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था लोकरंग अर्जुंदा द्वारा देशभक्ति गीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

यह सिर्फ बाइक रैली नहीं, राष्ट्र के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति- मूणत

तिरंगा यात्रा के नेतृत्वकर्ता रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जा रही यह यात्रा केवल मोटरसाइकिल रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति रायपुर के सामूहिक सम्मान, एकता और संकल्प की विराट अभिव्यक्ति होगी।

मूणत ने कहा कि जब हजारों युवा और मातृशक्ति केसरिया साफा धारण कर हाथों में तिरंगा लेकर एक साथ सड़कों पर निकलेंगे, तो रायपुर का दृश्य अद्भुत होगा। उनका उद्देश्य है कि यात्रा को देखने वाला प्रत्येक बच्चा तिरंगे पर गर्व करे, प्रत्येक युवा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को महसूस करे और प्रत्येक परिवार स्वयं को इस राष्ट्रोत्सव का सहभागी समझे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search