छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी हॉकी लीग, 16 सितंबर से शुरू होगा CHL

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार होने वाली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग (CHL) का आगाज 16 सितंबर से होगा। हॉकी इंडिया ने कुछ शर्तों के साथ लीग के आयोजन को मंजूरी दे दी है। प्रदेश में हॉकी को नई ऊंचाई देने वाली इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी।हॉकी इंडिया ने खेल विभाग को 31 अगस्त तक लीग का शेड्यूल, 6 टीमों की सूची और खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि CHL की तारीखें राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खेलो इंडिया या किसी FIH इवेंट से नहीं टकरानी चाहिए।

20 अगस्त के बाद शुरू होगा खिलाड़ी चयन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए खेल विभाग ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। 20 अगस्त के बाद 6 टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन और ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।लीग के जरिए प्रदेश के स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही प्रदेश में हॉकी के स्तर को मजबूत करने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी संभालेगी आयोजन

CHL के आयोजन की पूरी जिम्मेदारी एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को सौंपने की तैयारी चल रही है। एजेंसी के चयन का फैसला इसी सप्ताह होने की संभावना है।

हॉकी इंडिया की शर्तों के अनुरूप आयोजन की तैयारियां पूरी करने के साथ ही खेल विभाग को तय समय सीमा के भीतर लीग से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी।

छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रही इस हॉकी लीग को लेकर खिलाड़ियों और हॉकी प्रेमियों में उत्साह है। अब सभी की नजरें 20 अगस्त के बाद शुरू होने वाली खिलाड़ी चयन और ऑक्शन प्रक्रिया पर रहेंगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search