छत्तीसगढ़

SECL में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, 80 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

बिलासपुर – साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इंदिरा विहार कॉलोनी में ध्वजारोहण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के तहत 80 पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा शशि दुहन एवं श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षगण उपस्थित रहीं।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद इंदिरा विहार कॉलोनी परिसर में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के संकल्प से जोड़ने का संदेश देती है।

इस अवसर पर CMD SECL हरीश दुहन ने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 80 पौधों का रोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रोपित पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search