छत्तीसगढ़

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर FIR दर्ज

रायपुर – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गंभीरता से लिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को तत्काल जांच समिति गठित करने और दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए।

मंत्री के निर्देश के बाद मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ अपराधविश्वविद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रायपुर के तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धारा 4, 5 और 10 तथा BNS की धारा 316 के तहत मामला दर्ज किया है।

कृषि मंत्री नेताम ने कहा कि परीक्षाओं की निष्पक्षता और विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रश्नपत्र लीक जैसी घटना बेहद गंभीर है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले मिली लीक की सूचना

जानकारी के अनुसार, बीएससी द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय की परीक्षा गुरुवार को आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली।

सुबह करीब 8:50 बजे कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और विद्यार्थियों के हित में सुबह 10:30 बजे परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।

5 सदस्यीय जांच समिति गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारी तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search