CM साय ले रहे कलेक्टर कॉन्फ्रेंस, ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर मंथन; जानिए क्या होगा खास

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री निवास में वर्चुअल माध्यम से कलेक्टर कॉन्फ्रेंस ले रहे है। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है। बैठक में अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों, जिला स्तर पर तैयारियों, विभागीय समन्वय और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर समीक्षा की जा रही है।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने की योजना है।
बैठक में इन प्रमुख गतिविधियों पर हो रहा फोकस
‘आशीर्वाद का दीया’ – 17 सितंबर की शाम पूरे प्रदेश में हर 36 लाख दीप प्रज्वलन।
‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ – स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं।
‘नमो सेवा गाथा’ – नुक्कड़ नाटकों के जरिए सेवा और बदलाव की कहानी।
‘आंगन का उत्सव’ – आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं-बच्चों की सहभागिता और कार्यकर्ताओं का सम्मान।
‘कहानी बदलाव की’ – सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियों का संकलन।
‘सेवा ज्योति यात्रा’ – विकसित भारत के संकल्प से लोगों को जोड़ने के लिए जनभागीदारी यात्रा।
‘सेवा मेरा योगदान’ – स्वच्छता और अन्य सेवा गतिविधियों में नागरिकों की भागीदारी।
‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ – शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना।
इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ जैसी गतिविधियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो रही है।कलेक्टरों को अभियान की गतिविधियों को ग्राम, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।




