छत्तीसगढ़

कवर्धा जिले में 2 करोड़ की सड़क के बीच खड़ा 11 KV का बिजली पोल, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पीएम जनमन योजना के तहत बनाई गई नई सड़क में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बरभावर मिडिल स्कूल तक करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क के बीचों-बीच 11,000 वोल्ट (11 KV) का हाईटेंशन बिजली पोल खड़ा छोड़ दिया गया है। सड़क और पुलिया के ठीक बीच मौजूद इस पोल के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली लाइन भी गुजर रही है।सड़क किनारे लगा निर्माण संबंधी बोर्ड बताता है कि इस सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 6 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। लेकिन सड़क बनने के बाद भी बीच रास्ते में बिजली का पोल जस का तस खड़ा रहने से निर्माण कार्य और विभागीय समन्वय पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

निर्माण से पहले नहीं हुआ उचित सर्वे?

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले संबंधित एजेंसी और बिजली विभाग के बीच उचित तालमेल नहीं था। उनका कहना है कि यदि निर्माण से पहले सड़क का सही तरीके से सर्वे किया गया होता, तो सड़क के बीच हाईटेंशन पोल खड़ा छोड़ने की स्थिति नहीं बनती।

ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क पर वाहन और लोगों की आवाजाही के बीच बीचों-बीच खड़ा यह पोल कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। खासकर 11 KV की हाईटेंशन लाइन के कारण खतरा और बढ़ गया है।

पोल शिफ्ट करने और जांच की मांग

ग्रामीणों ने बिजली के पोल को तत्काल सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की गई है कि सड़क निर्माण से पहले सर्वे क्यों नहीं किया गया और संबंधित विभागों के बीच समन्वय की कमी के लिए कौन जिम्मेदार है।

ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search