छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर, जिला आबकारी अधिकारी से लेकर चपरासी और ड्राइवर तक का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने एक साथ 165 अधिकारी और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। तबादला सूची में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर चपरासी और ड्राइवर तक शामिल हैं।

जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के 12 जिला आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 57 आबकारी उप निरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है।

वहीं आबकारी विभाग के 39 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर और चपरासियों का भी तबादला किया गया है। इस तरह विभाग में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है।

किस पद के कितने कर्मचारियों का हुआ तबादला?

  • 12 जिला आबकारी अधिकारी का ट्रांसफर
  • 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारी का तबादला
  • 57 आबकारी उप निरीक्षक किए गए स्थानांतरित
  • 39 आबकारी हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का ट्रांसफर
  • 12 क्लर्क का तबादला
  • 14 ड्राइवर और चपरासी भी स्थानांतरित
cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search