छत्तीसगढ़अपराध

जोन अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर पत्थर से हमला, बाइक चालक से हुआ था विवाद; दो आरोपी दबोचे गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में BJP पार्षद की कार पर पत्थर मारकर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पार्षद ने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

गणेश दर्शन के लिए निकले थे पार्षद

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, BJP पार्षद और जोन-8 के अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर सोमवार रात परिवार के साथ गणेश दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने कथित तौर पर उनका पीछा किया।

बताया जा रहा है कि बैरन बाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास बाइक सवारों ने पार्षद की कार को रुकवाया और पत्थर मारकर कार का कांच तोड़ दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना से पहले आमापारा इलाके में पार्षद और दोनों युवकों के बीच ढंग से बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद कार पर हमला किए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद प्रीतम ठाकुर अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ामामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदित्य सिंह ठाकुर (22) और कृष यादव (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी खो-खो पारा निवासी बताए गए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search