छत्तीसगढ़

CG Patwari Transfer: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पटवारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का तबादला किया गया है। प्रशासनिक कसावट और राजस्व कार्यों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से पेंड्रारोड, मरवाही, पेंड्रा और सकोला तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों के हल्के बदले गए हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों में स्थानांतरित पटवारियों की सूची जारी की गई है। आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त, 3 दिन में ज्वाइनिंग के निर्देश

आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित सभी पटवारियों को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से कार्यमुक्त किया गया है। उन्हें तीन दिवस के भीतर नवीन तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर नई पदस्थापना वाले पटवारी हलके का प्रभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से जारी इस तबादला सूची के बाद जिले के राजस्व अमले में बदलाव देखने को मिलेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search