छत्तीसगढ़देश

National Film Awards: ‘राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई, छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और रामनामी समाज की परंपरा को राष्ट्रीय पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अनूठी लोक-संस्कृति और रामनामी समाज की पावन परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सम्मान मिला है। भारत सरकार के प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के अनुसार फिल्म को इस श्रेणी में रजत कमल प्रदान किया गया है। फिल्म के निर्माता BBP Studio Virtual Bharat Pvt. Ltd. और निर्देशक भरतबाला गणपथी हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर फिल्म के निर्देशक भरतबाला गणपथी सहित पूरी निर्माण टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण पहचान है।

मुख्यमंत्री ने रामनामी समाज की अनूठी परंपरा को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया और कहा कि डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से इस विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search