रणजी ट्रॉफी 2026-27: छत्तीसगढ़ की 19 सदस्यीय टीम घोषित, तीन प्रोफेशनल खिलाड़ियों पर दांव

रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की पुरुष सीनियर टीम का ऐलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति ने टूर्नामेंट के पहले चार मुकाबलों के लिए 19 सदस्यीय टीम चुनी है। टीम में तीन खिलाड़ियों को प्रोफेशनल श्रेणी में शामिल किया गया है।
टीम में तीन प्रोफेशनल खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ की टीम में धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयंत यादव और संदीप एस. वॉरियर को प्रोफेशनल खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। इन अनुभवी प्रोफेशनल खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम के बल्लेबाजी,गेंदबाजी और ऑलराउंड विकल्पों को मजबूती मिलती है।

19 सदस्यीय टीम के कप्तान अनुज तिवारी
अजय मंडल, अमनदीप खरे, अनुज तिवारी (कप्तान), आशुतोष सिंह, आयुष पांडे, देव आदित्य सिंह, धर्मेंद्रसिंह जडेजा (प्रोफेशनल), जयंत यादव (प्रोफेशनल), मयंक वर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद सोहैल, प्रतीक यादव, राहुल प्रधान (विकेटकीपर), रुद्र प्रताप डेहरी, संदीप एस. वॉरियर (प्रोफेशनल), संधिया हुरकट, संजीत देसाई, सौरभ मजूमदार, वासुदेव बरेठ और विकल्प तिवारी को टीम में जगह मिली है।
सौराष्ट्र के खिलाफ अभियान की शुरुआत
छत्तीसगढ़ रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 को सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में करेगा। इसके बाद टीम 18 अक्टूबर को पंजाब के खिलाफ चंडीगढ़ में खेलेगी।
इसके बाद छत्तीसगढ़ अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो मुकाबले खेलेगा। 26 अक्टूबर से आंध्र के खिलाफ और 2 नवंबर से हैदराबाद के खिलाफ रायपुर में मैच निर्धारित हैं। इसके बाद जनवरी-फरवरी 2027 में छत्तीसगढ़ का सामना क्रमशः कर्नाटक, असम और त्रिपुरा से होगा।
शुरुआती चार मैचों के लिए घोषित टीम में स्थानीय खिलाड़ियों के साथ तीन प्रोफेशनल खिलाड़ियों का संयोजन नजर आ रहा है। अब निगाहें 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी अभियान पर होंगी।




