छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान: 5 हजार लोग, 5 हजार पौधे, 17 सितंबर को रायपुर में ऐतिहासिक पौधरोपण

रायपुर। राजधानी रायपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक ऐतिहासिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान में 5 हजार लोग एक साथ 5 हजार पेड़ लगाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया और परोपकार फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कार्यक्रम की चेयरपर्सन शानवी मित्तल होंगी। पौधरोपण कार्यक्रम 17 सितंबर, बुधवार को दोपहर 1 बजे रायपुर के सेक्टर-24 में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य माताओं को समर्पित करते हुए हरियाली को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

कार्यक्रम की थीम “We Plant. We Care. We Grow.” रखी गई है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, विद्यार्थी और शहरवासी शामिल होंगे। बीजेपी नेता और संस्था से जुड़े नितिन अग्रवाल का कहना है कि “एक पेड़ मां के नाम” सिर्फ पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search