छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

पहले ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में शामिल था गोवर्धन पूजा का त्योहार
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर को सामान्य अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
अब तक गोवर्धन पूजा का अवकाश ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में शामिल था। शासन के नए आदेश के बाद यह सामान्य अवकाश रहेगा। इससे सरकारी कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अवकाश मिलेगा।
राज्य शासन के इस फैसले से त्योहार मनाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।




