भारी बारिश का अलर्ट: दंतेवाड़ा के साथ नारायणपुर में भी 28-29 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी

नारायणपुर/दंतेवाड़ा। मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। नारायणपुर जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में दो दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। दंतेवाड़ा में भी स्कूलों में छुट्टी दी गई है।
प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सतर्क रहने की अपील की गई है।
प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सतर्क रहने की अपील की गई है।
भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।




