छत्तीसगढ़
चार जिलों के SP बदले गए, कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद आई पहली तबादला सूची, जल्द कलेक्टरों की लिस्ट भी

राजनांदगांव एसपी की कार्यशैली पर सीएम हुए थे नाराज
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने चार जिलों में पुलिस अधीक्षकों बदल दिए हैं। हालही में हुई कलेक्टर–SP कॉन्फ्रेंस के बाद यह पहली तबादला सूची जारी की गई है। सरकार ने राजनादगांव और MCB जिले के SP को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है। जबकि सक्ति,कोंडागांव के SP का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया है। वहीं प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ति और पंकज चंद्रा को कोंडागांव जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
गौरतलब है कि कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में राजनांदगांव SP मोहित गर्ग की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई थी। इस दौरान उन्हें चेतावनी भी दी गई थी।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 7 आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापना स्थल बदले गए हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही कलेक्टरों की तबादला सूची भी जारी की जा सकती है।




