आज छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान, ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान में होंगे शामिल

SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच BJP हुई आक्रामक, लोकतंत्र बचाओ अभियान से देगी जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। दोनों नेता पार्टी के अभियान से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दोपहर करीब एक बजे तक रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे दुर्ग में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन दुर्ग के जे.आर.डी. स्कूल मैदान में प्रस्तावित है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज रायपुर पहुंचेंगे। वे शनिवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल होकर पार्टी के अभियान को समर्थन देंगे।
सुधांशु त्रिवेदी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर पार्टी का पक्ष रखेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान के उद्देश्य और उससे जुड़े राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा की बात सामने आने की उम्मीद है।
केंद्रीय नेताओं के दौरे और पार्टी के कार्यक्रमों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज होने वाली हैं। इन आयोजनों के जरिए पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी।




