छत्तीसगढ़

अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

भाजपा नेताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए वीडियो तैयार करने, उसकी पटकथा लिखने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

राजनीति में चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं : राजेश मूणत

इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस तरह का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है, वह बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है। अपनी बात रखने के कई लोकतांत्रिक तरीके हैं, लेकिन चरित्र हनन करने और बेडरूम के दृश्य दिखाकर राजनीतिक हमला करना उचित नहीं है।

पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

राजेश मूणत ने कहा कि वीडियो की पटकथा लिखने वाले और इसे बनाने तथा प्रसारित करने वाले सभी लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर थाने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search