
दुर्ग। दुर्ग केंद्रीय जेल में जिला प्रशासन ने गुरुवार सुबह बड़ी छापेमार कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल परिसर की जांच की।
कलेक्टर समेत बड़े अधिकारी पहुंचे जेल
छापेमार कार्रवाई के दौरान कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम और 4 सीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस के 150 से ज्यादा जवान शामिल रहे।
कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद
जेल परिसर की तलाशी के दौरान टीम को कई आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बरामद सामग्री को लेकर जांच की जा रही है।
प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों के पास प्रतिबंधित सामग्री पहुंचने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।




