छत्तीसगढ़

शराब घोटाला: अरुणपति त्रिपाठी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, 95 दिन बाद मिली राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाला मामले में आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

अरुणपति त्रिपाठी वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। करीब 95 दिनों बाद उन्हें इस मामले में जमानत मिली है। हाईकोर्ट में उनकी ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने पैरवी की।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब अरुणपति त्रिपाठी को जेल से रिहाई का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। हालांकि, उनकी रिहाई अन्य लंबित मामलों और कानूनी प्रक्रियाओं पर निर्भर करेगी।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search