छत्तीसगढ़

अमित जोगी को स्टेट बार काउंसिल का नोटिस, 7 दिन के भीतर मांगा जवाब; PM मोदी और ज्ञानेश कुमार के वीडियो पोस्ट का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ ने उन्हें नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मामला सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से संबंधित कथित आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने से जुड़ा है। इस पोस्ट को लेकर अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय ने स्टेट बार काउंसिल में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर स्टेट बार काउंसिल ने अमित जोगी को नोटिस जारी किया है। उनसे पूरे मामले में सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने और जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अब इस मामले में अमित जोगी के जवाब पर नजर रहेगी। स्टेट बार काउंसिल उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई पर विचार कर सकती है।

दरअसल, अमित जोगी पर आरोप है कि, पिछले दिनों अमित ने ‘वोट चोरी’ के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था। हालांकि कुछ वक़्त बाद अमित जोगी ने वह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया था और माफ़ी मांगते हुए दूसरा पोस्ट लिखा था।

पोस्ट हटाने के बाद यह दी थी सफाई:विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने संबंधित पोस्ट हटाने के बाद सफाई दी थी कि वह जो संदेश देना चाहते थे, उसका मकसद उनके नजरिए से अब भी प्रासंगिक है, लेकिन उसे प्रस्तुत करने का तरीका उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी मर्यादा पार नहीं करना चाहते थे, जिसे वे अपने विचारों और विश्वास के अनुरूप सही नहीं मानते।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search