
रायपुर/बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 8 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचेंगे। यहां वे सुरक्षा बलों के जवानों के साथ का पर्व मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपने बस्तर दौरे की जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वे दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पहले नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। उन्होंने देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने की बात कही।
प्रधानमंत्री हर साल दीपावली के अवसर पर सुरक्षा बलों के जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाते रहे हैं। इस बार बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाने का उनका कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के लिए खास महत्व रखता है।




