छत्तीसगढ़
महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। CBI की टीम ने रायपुर में मोहित सोमानी के ठिकानों पर दबिश दी है। जांच एजेंसी की टीम समता कॉलोनी स्थित उनके घर पहुंची है, जहां जांच की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। CBI की टीम मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित साक्ष्यों को लेकर जांच कर रही है।
गौरतलब है कि ऑनलाइन सट्टा मामले में मोहित सोमानी फिलहाल रायगढ़ जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके ठिकानों पर CBI की इस कार्रवाई को महादेव सट्टा ऐप मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी और कार्रवाई के नतीजों का इंतजार है।




