छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; तीन थानों के प्रभारी बदले

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 4 निरीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार तीन थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है, जबकि एक निरीक्षक को रिजर्व केंद्र भेजा गया है।
यह आदेश 13 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश में संबंधित निरीक्षकों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निरीक्षकों की बदली गई जिम्मेदारी
- अजय झा: थाना प्रभारी तेलीबांधा से थाना प्रभारी आमानाका बनाए गए हैं।
- सुधांशु बघेल: थाना प्रभारी आमानाका से थाना प्रभारी उरला भेजे गए हैं।
- रोहित मालेकर: थाना प्रभारी उरला से थाना प्रभारी तेलीबांधा बनाए गए हैं।
- बालेश्वर लहरे: थाना टिकरापारा से रिजर्व केंद्र रायपुर स्थानांतरित किए गए हैं।





