छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS: पूर्व BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP छोड़ी, प्राथमिक सदस्यता से भी दिया इस्तीफा

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मंडल अध्यक्ष को भेज दिया है। साथ ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया है।

रवि भगत के इस्तीफे के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। लंबे समय से वे पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं और हाल के दिनों में पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाते रहे थे। ऐसे में उनके इस्तीफे को संगठन के भीतर चल रहे असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और मजबूत पहचान रही है। उनके अचानक इस्तीफे से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search