छत्तीसगढ़
वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय चोटिल, CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर

रायपुर। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय चोटिल हो गए हैं। उनके निवास पर पैर फिसलने से उन्हें चोट आई है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर लाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल ही नंदकुमार साय के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। आज मुख्यमंत्री जशपुर से हेलीकॉप्टर में नंदकुमार साय को अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे।
हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद नंदकुमार साय को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौके पर मौजूद रहे।
नंदकुमार साय का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में किया जाएगा।



