छत्तीसगढ़

रायपुर में बैंक मुख्यालय में भीषण आग, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन… महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड जलकर खाक

रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्त जयस्तंभ चौक स्थित बॉम्बे मार्केट में शनिवार सुबह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस में भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बंद कार्यालय से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट माना जा रहा है। घटना की जांच पुलिस और फायर विभाग की टीम द्वारा की जा रही है।

एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि आग लगने के समय बैंक का मुख्य कार्यालय बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सुबह मौजूद कुछ कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि आग ने बैंक के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेज, फाइलें, कंप्यूटर और अन्य रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 5 से 6 गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search