छत्तीसगढ़राजनीति

पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: भूपेश बघेल की सरकार को चेतावनी, लीज रद्द नहीं हुई तो किसानों के साथ होगा आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पेंड्रावन-बंगोली जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को एक्टिविस्ट आलोक शुक्ला के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार को चेतावनी दी कि यदि खनन की लीज अनुमति वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी.

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

पेंड्रावन जलाशय खनन पर सरकार को घेरा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की अनुमति पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और रमन सिंह सरकार ने भी नहीं दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने कंपनी को खनन के लिए लीज दे दी। उन्होंने इसे किसान विरोधी रवैया बताया।

बघेल ने कहा कि जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में जलाशय और बांध को नुकसान होने की आशंका जताई गई थी। स्थानीय ग्रामीण भी खनन की लीज रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

किसानों के साथ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि सरकार खनन की अनुमति वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जलाशय से करीब 30 से 40 गांवों को सिंचाई की सुविधा मिलती है। ऐसे में खनन गतिविधियों से क्षेत्र के किसानों और जलस्रोतों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

बारिश और धान खरीदी को लेकर भी निशाना

भूपेश बघेल ने बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान और धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बारिश से फसलों को नुकसान होने के बावजूद खेतों का सर्वे नहीं किया गया, जिससे किसानों को मुआवजा मिलने में देरी हो रही है। फसल बीमा के सर्वे और लाभ को लेकर भी उन्होंने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

बघेल ने कहा कि उपार्जन केंद्रों में किसानों को टोकन के लिए एक महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया।

मास्टर प्लान पर भी उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैयार मास्टर प्लान पर वर्तमान सरकार ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर रोक लगा दी, लेकिन तीन साल में खुद कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर पुराने मास्टर प्लान में क्या गड़बड़ी थी?

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search