छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिला मौका

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में शहर और जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने मंगलवार को अपनी 32 सदस्यीय टीम की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में कई ऐसे कार्यकर्ताओं को पहली बार संगठन में पद देकर अवसर दिया गया है। रायपुर शहर भाजपा की इस नई टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, और कई प्रमुख पद शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

उपाध्यक्ष पद पर सत्यम दुवा, ललित जैसिंघ, सुभाष अग्रवाल, अकबर अली, नवीन शर्मा और जितेंद्र धुरंधर।महामंत्री पद पर अमित मैशेरी और गुंजन प्रजापति को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी ने रायपुर में मीडिया प्रभारी और दो सह-प्रभारियों के अलावा सोशल मीडिया और आईटी सेल के लिए भी मजबूत टीम खड़ी की है। खास बात यह है कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के लिए सह-प्रमुख का नया पद सृजित किया गया है। यह पूरी कार्यकारिणी सूची रायपुर जिला अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी की गई है। नई टीम से पार्टी को बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search