छत्तीसगढ़

लोकसभा में लाया जाएगा महिला आरक्षण और परिसीमन बिल, सीएम विष्णुदेव साय बोले- महिलाओं को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रायपुर। लोकसभा में परिसीमन बिल लाने की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परिसीमन और महिला आरक्षण से देश को लाभ होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा के क्षेत्रों की संख्या बढ़ेगी तथा महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिलने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परिसीमन बिल आने से इसका फायदा होगा। लोकसभा और विधानसभा के क्षेत्र बढ़ेंगे। महिला आरक्षण लागू होने से महिलाओं को भी अधिक लाभ मिलेगा और राजनीति में उनकी भागीदारी मजबूत होगी।

परिसीमन बिल पर कांग्रेस के बयान का पलटवार

परिसीमन बिल को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा ‘संसद चोरी’ बताए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है और लगातार चुनाव हारने के कारण बौखला गई है।

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतती है तो चुनाव आयोग ठीक लगता है, लेकिन चुनाव हारने पर हार का ठीकरा चुनाव आयोग और ईवीएम पर फोड़ती है। उन्होंने कांग्रेस के बयान को ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ वाली बात बताया।

जल्द होगी CGPSC चेयरमैन की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के चेयरमैन की नियुक्ति और नोटिफिकेशन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द CGPSC चेयरमैन की नियुक्ति हो जाएगी।मुख्यमंत्री साय ने यह भी संकेत दिया कि CGPSC की वैकेंसी भी जल्द निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए इंतजार करना चाहिए।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search