छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार का आगाज़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशव्यापी दौरा शुरू, सुदूर वनांचल चंदागढ़ में जनता से सीधा संवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने के उद्देश्य से आयोजित “सुशासन तिहार” के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने प्रदेशव्यापी दौरे की शुरुआत कर दी। राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना होते हुए मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण अभियान का औपचारिक आगाज़ किया।यह अभियान 1 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चलेगा, जिसके दौरान मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे। दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरे पर उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी मौजूद हैं, जो प्रशासनिक स्तर पर इस अभियान की मॉनिटरिंग में सहयोग करेंगे।

सुदूर वनांचल में औचक निरीक्षण: जशपुर के चंदागढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड स्थित सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में औचक निरीक्षण किया। उनका हेलिकॉप्टर अचानक गांव में उतरा, जिससे प्रशासनिक अमले में भी हलचल देखी गई।मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और उन्होंने उत्साह एवं उल्लास के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर योजनाओं के लाभ और समस्याओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी उनके साथ मौजूद रहे। यह दौरा प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने और सुधार के लिए अहम कदम माना जा रहा है।

जनता से सीधा संवाद, योजनाओं का फीडबैक मुख्य उद्देश्य

सुशासन तिहार के इस अभियान में मुख्यमंत्री का फोकस सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और शासन की योजनाओं की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है। यह पहल राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search