छत्तीसगढ़

रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ की सौगात, बनेगा 100 बेड का सीनियर सिटीजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पशु चिकित्सा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

स्वीकृत कार्यों में सबसे बड़ी परियोजना रायगढ़ शहर के विजयपुर में 16.73 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाले सीनियर सिटीजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण है। इसके अलावा लैलूंगा, धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड के स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण एवं उन्नयन पर 9.52 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

डीएमएफ मद से जिले के विभिन्न गांवों में नए पशु चिकित्सालय भवनों का निर्माण भी कराया जाएगा। वहीं लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा और रायगढ़ विकासखंड के गांवों में नलकूप खनन एवं पंप स्थापना की स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।

शिक्षा और पोषण को बढ़ावा देने के लिए तमनार के पेलमा और लालपुर में नए आंगनबाड़ी भवन तथा पेलमा और खर्रा में प्राथमिक शाला भवन बनाए जाएंगे। रायगढ़ विकासखंड के लामीदरहा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) भवन का भी निर्माण होगा। जिला प्रशासन ने सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search