छत्तीसगढ़

कांकेर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका – टॉप लीडर राजू सलाम समेत कई माओवादी कमांडरों ने किया सरेंडर

कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को आज बड़ी सफलता मिली है। उत्तर बस्तर के टॉप नक्सल लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद, मीना समेत कई माओवादी कमांडरों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण नक्सली संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। राजू सलाम कंपनी नंबर 5 का लीडर है और लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय था।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

बताया जा रहा है कि राजू सलाम अपनी पूरी टीम के साथ कामतेड़ा BSF कैंप में सरेंडर करने पहुंचा। सूत्रों के मुताबिक, आत्मसमर्पण से पहले एसपी और आईजी स्तर के अधिकारियों के साथ नक्सली नेताओं की बातचीत चल रही थी।इस आत्मसमर्पण के बाद कांकेर में नक्सल संगठन की पकड़ कमजोर पड़ना तय माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि राजू सलाम जैसे बड़े लीडर का आत्मसमर्पण अन्य नक्सलियों पर भी मनोवैज्ञानिक दबाव बनाएगा।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search