छत्तीसगढ़देश

रायपुर नगर निगम ने रचा इतिहास, JSJB पुरस्कार में देशभर में नंबर-1

रायपुर नगर निगम को मिलेगा ₹2 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर- जल संरक्षण को जन–आंदोलन का स्वरूप देने वाले जल संचय और जन भागीदारी (JSJB) 1.0 अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। राजधानी रायपुर नगर निगम ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर सीएम साय ने कहा कि

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए atririkt यूरिया का वितरणयह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल–संपदा की नींव है। जल संरक्षण के क्षेत्र में यह उस सामूहिक चेतना का प्रमाण है, जिसने छत्तीसगढ़ को देश के लिए एक प्रेरणा बना दिया है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इस सफलता पर प्रदेश की जनता और नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारियों–कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा

1002900143 removebg previewयह विष्णुदेव साय जी के सुशासन और रायपुर की जनता के अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का स्वर्णिम कीर्तिमान बनेगी।

नगर निगम श्रेणी में रायपुर नंबर 1

रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूर्ण कर पहला स्थान हासिल किया। जबकि हैदराबाद (14,363) और गोरखपुर (14,331) क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। रायपुर नगर निगम को ₹2 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा।

जिला स्तर पर छत्तीसगढ़ का दबदबा

ज़ोन–2 में बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जिले ने भी शानदार प्रदर्शन कर ₹2–2 करोड़ पुरस्कार जीते। अन्य ज़ोन में यूपी, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और जम्मू–कश्मीर के जिलों को भी सम्मानित किया गया।

अब तक के कार्यप्रदेश में अब तक 4,05,563 जल संरक्षण कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। सामुदायिक सहयोग से बने संरचनाओं ने इसे सरकारी कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर एक जन–आंदोलन बना दिया है।

यह उपलब्धि साबित करती है कि सशक्त नेतृत्व, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनता की सक्रिय भागीदारी मिलकर असंभव को संभव बना सकती है। यह मील का पत्थर न केवल जल सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, बल्कि “जल है तो कल है” के संकल्प को भी साकार करता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button