छत्तीसगढ़
एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल- हालत स्थिर

बीजापुर। माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान आज एक IED ब्लास्ट हुआ। घटना थाना उसूर क्षेत्र के पुजारी कांकेर की है। शनिवार सुबह अक्टूबर 2025 को FOB पुजारी कांकेर से सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी। ड्यूटी के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद जवान को हायर सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। अधिकारियों के अनुसार घायल जवान की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि ब्लास्ट में शामिल नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।




