छत्तीसगढ़

IPL Matches in Raipur: कल से शुरू होगी टिकटों की बिक्री, 10 और 13 मई को होंगे मुकाबले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री कल से शुरू होने जा रही है। राजधानी रायपुर में 10 मई और 13 मई को दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे शहर में क्रिकेट का जबरदस्त माहौल बनने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार, टिकटों की बिक्री पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। फैंस RCB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही टिकट खरीद सकेंगे। टीम प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने से बचें, क्योंकि इससे धोखाधड़ी की संभावना बनी रहती है।

रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर IPL मुकाबलों की मेजबानी के लिए तैयार है। इससे पहले भी यहां कई बड़े मैच सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं। इस बार RCB ने रायपुर को अपना “होम अवे फ्रॉम होम” बताते हुए खास उत्साह जाहिर किया है, जिससे स्थानीय फैंस में और भी जोश देखने को मिल रहा है।

क्रिकेट प्रेमियों के बीच टिकट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है और उम्मीद की जा रही है कि टिकट बिक्री शुरू होते ही तेजी से बुकिंग होगी। ऐसे में फैंस को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर अपनी सीट सुनिश्चित कर लें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search