देश

Big Breaking News: महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश, अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

सुबह 8.45 बजे विमान हुआ क्रैश

बारामती। महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि विमान बारामती एयरस्ट्रिप पर उतरने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

हादसे में विमान को गंभीर क्षति पहुंची है। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई है। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।प्राथमिक जांच में लैंडिंग के समय तकनीकी समस्या आने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search