छत्तीसगढ़

दुर्ग में सामूहिक मौत से सनसनी,पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चों के शव मिले, सुसाइड नोट बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Durg शहर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर का है, जहां पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव घर में मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), उनकी पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के शव रस्सी से लटके मिले, जबकि दोनों बच्चे मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद Vijay Agrawal समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र होने की बात सामने आई है। नोट को जब्त कर जांच में शामिल किया गया है।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search