छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में 76 करोड़ की फर्जी बिल ट्रेडिंग का भंडाफोड़, GST विभाग ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट GST), छत्तीसगढ़ ने कर चोरी और फर्जी बिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में सामने आया कि राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक ने पिछले लगभग छह माह में करीब 76 करोड़ रुपये का लेन-देन केवल कागजों में दिखाया। जांच में 8.22 करोड़ रुपये की संदिग्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का मामला सामने आया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रारंभिक जांच के अनुसार फर्म ने पश्चिम बंगाल की संदिग्ध फर्मों से बिना वास्तविक माल खरीदे आयरन एवं स्टील के फर्जी बिल प्राप्त किए। इन्हीं बिलों के आधार पर फर्जी ITC का लाभ लिया गया और आगे अन्य करदाताओं को भी इसका लाभ हस्तांतरित किया गया। जांच में अधिकांश आपूर्तिकर्ता फर्मों के GST पंजीयन निरस्त पाए गए तथा वास्तविक व्यापार के कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले।

राज्य कर विभाग का कहना है कि यह पूरा मामला पेपर ट्रेडिंग और बोगस ITC नेटवर्क का हिस्सा प्रतीत होता है। विभाग अब बैंक खातों, ई-वे बिल, परिवहन दस्तावेजों और अन्य संबंधित फर्मों की भूमिका की गहन जांच कर रहा है। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों का भी खुलासा हो सकता है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search