छत्तीसगढ़राजनीति

मंत्री श्याम बिहारी की कांग्रेस को चुनौती – “दो साल में भूपेश बघेल और विष्णुदेव साय के जिलों के दौरे निकालकर देख लें”

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के जिलों के दौरों पर कांग्रेस के सवालों को लेकर प्रदेश के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस नेताओं को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का दौरा करना पूरी तरह संवैधानिक है और इस पर राजनीति करना कांग्रेस की बौखलाहट को दिखाता है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मंत्री जायसवाल ने कहा राज्यपाल सर्वेसर्वा होते हैं, अच्छा है कि वे जिलों में जा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस को मैं चुनौती देता हूं — पिछले दो साल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कितने जिलों का दौरा किया, और इन्हीं दो सालों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कितने जिलों का दौरा किया, एक बार आंकड़े निकालकर देख लें।

CM साय ने कांग्रेस शासन से कहीं ज्यादा जिलों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब हर विषय को राजनीति से जोड़कर देख रही है, जबकि राज्यपाल का उद्देश्य जनहित और योजनाओं की जमीनी समीक्षा करना है। कांग्रेस नेताओं ने बीते दिनों राज्यपाल के लगातार जिलों के दौरों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि राज्यपाल सरकार की नीतियों के प्रचारक की तरह काम कर रहे हैं। मंत्री जायसवाल ने इसे कांग्रेस की निराधार और अवसरवादी टिप्पणी करार दिया।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search