छत्तीसगढ़व्यापार

दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की दस्तक, चेन्नई रोड शो में 130 से अधिक टूर ऑपरेटर जुटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन को दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने चेन्नई में रोड शो का आयोजन किया। फिक्की के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में चेन्नई के 130 से अधिक ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर शामिल हुए। B2B बैठकों के जरिए छत्तीसगढ़ और चेन्नई के पर्यटन कारोबारियों के बीच सीधा संवाद हुआ और पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भ्रमण से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

रोड शो में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन उत्पादों और निवेश की संभावनाओं की जानकारी चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों को दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की पहचान मजबूत करना और पर्यटकों की संख्या बढ़ाना रहा।तमिल भाषा में पहली बार पर्यटन स्थलों का प्रस्तुतीकरणरोड शो की खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और संभावनाओं का पहली बार तमिल भाषा में प्रस्तुतीकरण किया गया। इससे स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों और संभावित पर्यटकों के साथ बेहतर जुड़ाव बनाने की कोशिश की गई।

पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने तमिल और अंग्रेजी भाषा में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और विरासत संपदा की संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पर्यटन को देश के प्रमुख पर्यटन बाजारों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया।

अध्यक्ष नीलू शर्मा ने किया पर्यटन व्यवसायियों को संबोधित

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों को छत्तीसगढ़ के पर्यटन से जोड़ने और राज्य की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे ने राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों, पर्यटन उत्पादों और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

तमिलनाडु के पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि हुए शामिलरोड शो में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की सहायक निदेशक एस. पद्मावती, फिक्की छत्तीसगढ़ टूरिज्म कमेटी के चेयरपर्सन एवं फिक्की छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह भाटिया, फिक्की तमिलनाडु स्टेट काउंसिल के को-कन्वीनर श्रीहरन बालन और तमिलनाडु पर्यटन के निदेशक डॉ. वी.पी. जयसीलन सहित पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

चेन्नई में पदस्थ छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारियों की भी सहभागिता:कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी के.सी. देवासेनापति और एलेक्स पॉल मेनन भी शामिल हुए। दोनों अधिकारी वर्तमान में चेन्नई में पदस्थ हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ से अपने जुड़ाव और राज्य की पर्यटन संभावनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए।

B2B बैठकों में दोनों राज्यों के पर्यटन कारोबारियों ने संभावित व्यापारिक साझेदारी, पर्यटक समूहों के आवागमन और पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की। चेन्नई रोड शो को दक्षिण भारतीय पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनाने और नए कारोबारी अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search