Raipur Literature Festival 2026 : सभी जिलों में कॉलेज छात्रों के लिए कविता व कहानी प्रतियोगिता

रायपुर। रायपुर साहित्य महोत्सव 2026 से पहले राज्य के सभी जिलों में कॉलेज छात्रों के लिए कविता एवं लघुकथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त रचनाओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा, जहां विजेताओं को साहित्य महोत्सव के मंच पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए जिलेवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।प्रतिभागी छात्र अपने जिले के नोडल अधिकारी के कार्यालय में 30 दिसंबर 2025 तक अपनी मौलिक, अप्रकाशित कविताएं एवं कहानियाँ जमा कर सकेंगे। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। रायपुर साहित्य महोत्सव का आयोजन 23 से 25 जनवरी 2026 को नवा रायपुर में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य प्रदेश की साहित्यिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान करना और युवाओं को सृजनात्मक लेखन की ओर प्रोत्साहित करना है।
जिला एवं राज्य स्तर के पुरस्कारजिला स्तर पर कविता और कहानी, दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार: ₹5,100, द्वितीय पुरस्कार: ₹3,100, तृतीय पुरस्कार: ₹1,500, सांत्वना पुरस्कार: ₹1,000 (तीन प्रतिभागियों को)
राज्य स्तर पर जिला स्तरीय प्रथम पुरस्कार विजेताओं के बीच प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार: ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000, तृतीय पुरस्कार: ₹7,000, सांत्वना पुरस्कार: ₹5,100 (तीन प्रतिभागियों को)
प्रतियोगिता के मानदंड कविता: मौलिक, अप्रकाशित, कम से कम 8 पद कहानी: मौलिक, अप्रकाशित, अधिकतम 1,200 शब्द, प्रतिभागी की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए किसी कॉलेज/विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना अनिवार्य, प्रविष्टि के साथ स्टूडेंट आईडी या प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र संलग्न करना आवश्यक, निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा परिणाम।
जनवरी 2026 में घोषित किए जाएंगे पुरस्कार
पुरस्कार वितरण 23–25 जनवरी 2026 को साहित्य महोत्सव के दौरान होगा। प्रविष्टि जमा करते समय छात्र अपनी रचना और लिफाफे पर स्पष्ट रूप से “Yuva Hindi Kavita-Kahani Lekhan Pratiyogita” लिखें। राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता रचनाओं को संकलित कर एक विशेष कविता-कहानी संकलन प्रकाशित किया जाएगा, जिसे महोत्सव के मंच पर जारी किया जाएगा।


