छत्तीसगढ़

15 अगस्त पर मस्जिद, मदरसा और दरगाह में फहराया जाए तिरंगा: डॉ. सलीम राज

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यौमे आजादी यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, आपसी एकता और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

वक्फ बोर्ड की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस संबंध में कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे। सभी वक्फ संस्थाओं के पदाधिकारियों से इन निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

देशभक्ति और भाईचारे के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवसडॉ. सलीम राज ने कहा कि भारत सूफी-संतों की भूमि है, जहां विभिन्न जाति, धर्म, पंथ और समाज के लोग गंगा-जमुनी तहजीब के साथ मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म भी मुल्क से मोहब्बत का संदेश देता है।

उन्होंने मुस्लिम समाज से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर देश के प्रति प्रेम और संविधान के प्रति अपने कर्तव्य एवं सम्मान को प्रदर्शित करने की अपील की।

संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपीलडॉ. सलीम राज ने कहा कि भारत का मुसलमान अपने वतन से मोहब्बत करता है और देश के संविधान का हृदय से सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे मुस्लिम समाज को शक की निगाह से नहीं देखा जाना चाहिए। समाज को ऐसे तत्वों से दूरी बनाकर देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को सभी लोगों के साथ मिल-जुलकर मनाने और देश की गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने का आह्वान किया। साथ ही संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की अपील की।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search