छत्तीसगढ़

नेतानार पहुंचे UHM अमित शाह, शहीद वीर गुंडाधुर को दी श्रद्धांजलि, ‘सेवा डेरा’ का किया उद्घाटन, कहा – बस्तर को मार्च 2026 के बाद आजादी मिली, नुकसान की भरपाई हम करेंगे

सरकारी नौकरी में आदिवासी युवाओं को 15 फीसदी आरक्षण मिलेगा

जगदलपुर। UHM अमित शाह आज बस्तर के नेतानार पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद वीर गुंडाधुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा कैंप में शुरू किए गए ‘सेवा डेरा’ का उद्घाटन किया। इस दौरान UHM अमित शाह ने कहा कि देश दशकों पहले आजाद हो गया है,लेकिन बस्तर को मार्च 2026 के बाद आजादी मिली। नक्सल खात्मे के देरी में नुकसान का भरपाई हम करेंगे। शाह ने आदिवासी युवाओं को सरकारी नौकरी में 15% आरक्षण मिलेगा। साथ ही उन्होंने गुण्डाधुर की धरती को तीर्थ स्थली बनाने का ऐलान किया।

जानिये क्या है सेवा डेरा

जिन स्थानों पर पहले केवल सुरक्षा कैंप संचालित होते थे, उन्हें अब “सेवा डेरा” के रूप में विकसित किया जा रहा है। सरकार की इस नई पहल का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना नहीं, बल्कि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना भी है।

बताया जा रहा है कि सेवा डेरा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं, राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं, पेंशन योजनाओं की जानकारी, शिक्षा संबंधी सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर संवाद और विश्वास कायम करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

सरकार का मानना है कि बस्तर जैसे संवेदनशील इलाकों में विकास और विश्वास दोनों समान रूप से जरूरी हैं। इसी सोच के तहत सुरक्षा कैंपों को जनसहभागिता और सेवा केंद्रों में बदला जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को यह महसूस हो सके कि सरकार उनके साथ खड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search