छत्तीसगढ़

CG BIG NEWS: सिंघोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपए के सोने के जेवर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। Saraipali में वाहन चेकिंग के दौरान Chhattisgarh Police की सिंघोडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 7.5 किलो सोने के जेवर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी गुजरात के निवासी हैं।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

मिली जानकारी के अनुसार, सिंघोडा थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में सोने के जेवर बरामद किए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी सोने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि बरामद सोने में विभिन्न प्रकार के आभूषण शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। मामले में हवाला कनेक्शन, अवैध कारोबार और अन्य आपराधिक पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों को भी सूचना दी गई है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस कार्रवाई को क्षेत्र में हाल के समय की सबसे बड़ी जब्ती में से एक माना जा रहा है।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search