छत्तीसगढ़

कल से शुरू होगी कांग्रेस की ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ पदयात्रा, तीनों दिन मौजूद रहेंगे सचिन पायलट

रायपुर – कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 सितंबर से तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे रायगढ़ से भिलाई तक कांग्रेसियों के साथ पदयात्रा करेंगे और विभिन्न जिलों में सभाएं एवं बैठकों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता की मांग को लेकर ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

कल से 18 सितंबर तक चलेगा अभियान

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि यह अभियान 16 से 18 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत 16 सितंबर को रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और सभा से होगी। इसी दिन कोरबा में मशाल रैली निकाली जाएगी। 17 सितंबर को तखतपुर, मुंगेली और बेमेतरा में पदयात्रा और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि समापन 18 सितंबर को राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में होगा। सचिन पायलट 16 सितंबर की दोपहर 2.30 बजे झारसुगड़ा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से रायगढ़ जाएंगे। समापन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव और अन्य दिग्गज भी मौजूद रहेंगे।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search