छत्तीसगढ़

तेज गर्मी के बीच कल से खुलेंगे स्कूल, कांग्रेस ने 1 जुलाई से सत्र शुरू करने की उठाई मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। इस बीच प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कांग्रेस ने स्कूल खोलने की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

WhatsApp Image 2026 09 22 at 9.10.11 PM

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि राज्य के मैदानी इलाकों में अभी भी तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकांश सरकारी स्कूलों में पंखे, कूलर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गर्मी के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में यदि किसी बच्चे की तबीयत खराब होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार से स्कूलों के संचालन पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को 1 जुलाई से शुरू किया जाना चाहिए।

कांग्रेस का कहना है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को बच्चों के हित में फैसला लेना चाहिए, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search