छत्तीसगढ़
आज बिलासपुर में अरुण साव के 58वें जन्मदिवस पर संगीतमय संध्या, स्वास्ति मेहुल देंगी प्रस्तुति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आज मंगलवार, 24 नवंबर को बिलासपुर में भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। हिंदू एकता संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गायिका स्वास्ति मेहुल अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक संगीत प्रस्तुतियों से संध्या को यादगार बनाएंगी।
आयोजकों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष संध्या में संगीत के माध्यम से उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
संगीतमय संध्या का आयोजन आज रात 8 बजे से बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में होगा। हिंदू एकता संगठन ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और गायिका का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।




