छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को नया नेतृत्व: संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिला नेतृत्व को नई दिशा देते हुए संजारी बालोद से दो बार की विधायक संगीता सिन्हा को राज्य महिला कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा जारी किया गया। संगीता सिन्हा इस पद पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का स्थान लेंगी, जिन्होंने लगभग एक दशक तक इस जिम्मेदारी को संभाला।

संगीता सिन्हा को कांग्रेस संगठन में एक मजबूत और सक्रिय महिला नेता के रूप में देखा जाता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समर्थक मानी जाती हैं और बालोद जिले से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी के अनुसार, यह फैसला महिला कांग्रेस को सशक्त बनाने और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लिया गया है। लंबे समय से राज्य महिला कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। करीब पांच महीनों से जारी इस सस्पेंस के बाद आखिरकार संगठन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगीता सिन्हा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सकती है, खासकर तब जब राज्य में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो रही हैं। उनकी संगठनात्मक पकड़ और क्षेत्रीय अनुभव महिला विंग को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

cropped cg bulletin favicon
CG Bulletin Desk1

Show More

Related Articles

Back to top button
Home
Chhattisgarh
Search